32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

प्राचीन सेंट अगस्टीन सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव भक्ति-भाव से मनाया गया आस्था, प्रार्थना और अमन-शांति की दुआओं के साथ क्रिसमस का भक्तिमय पर्व

देश प्रदेस सहित बिलासपुर शहर में क्रिसमस की जबरदस्त धूम उत्साह देखी गयी।इसी तरह तारबाहर से रेलवे क्षेत्र के बीच स्थित प्राचीन सेंट अगस्टीन सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर भक्ति, आस्था और उल्लास का दिव्य वातावरण बना रहा।मसीहिजन सुबह से ही जबरदस्त सजे चर्च परिसर फूलों, दीपों और क्रिसमस के पारंपरिक सजावटों से अलंकृत देखकर परमेश्वर के आगमन का संदेश अपने दिलों में अनुभव कर रहे थे।चर्च में विशेष आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें प्रभु यीशु के प्यार, करुणा और मानवता के संदेशों का वाचन किया गया।

विश्वासी मसीही भाई-बहनों ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए प्रभु के ज्ञान एवं शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए एक दूसरे के लिए शांति, प्रेम और सद्भाव की दुआएं मांगीं; इस पावन अवसर की भावना देश-प्रदेश के कल्याण के लिए भी प्रकट हुई है।कार्यक्रम के दौरान चर्च में भक्ति गीतों, भजन-कीर्तन और प्रभु के संदेशों की मधुर वाणी से वातावरण भक्तिमय बन गया।

सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर, प्रेम और सौहार्द के साथ क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी, जिससे प्रेम और भाईचारे का संदेश और भी प्रगाढ़ हुआ।भक्ति और आस्था की इस पोषित भावना के बीच लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया और प्रभु से सभी के जीवन में अमन-शांति, सुख-समृद्धि तथा मानवता के कल्याण की कामना की। यह दिव्य आयोजन स्थानीय समाज में साहचर्य, प्रेम तथा एकता के मजबूत बंधन को और गहरा करता नजर आया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles