23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

प्राथमिक शाला तारबाहर में FLN एवं TLM मेला आयोजित,बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को नया आयाम, शिक्षकों की रचनात्मकता रही सराहनीय

प्राथमिक शाला तारबाहर में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता तथा शिक्षण अधिगम सामग्री मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य उषा चंद्रा, एपीसी डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. मुकेश पांडे और यूआरसी वासुदेव पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की संचालक एवं प्रधानाध्यापिका पूजा तिवारी ने की।मेले में शिक्षिका माधुरी निर्मलकर ने FLN एवं TLM मेले की महत्ता और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मेला बच्चों को खेल-खेल में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणित सीखने का अवसर देता है। वहीं शिक्षकों को कम लागत वाली शिक्षण सामग्री बनाने, उपयोग करने और एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक स्कूल स्टाफ, एचएम चितरेखा तिवारी, सीएमडी और बीटीआई के डी.एल.एड. छात्र-शिक्षक भी उपस्थित रहे। बच्चों और शिक्षकों द्वारा बनाए गए रचनात्मक टीएलएम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें अतिथियों ने विशेष रूप से सराहा।शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। तारबाहर स्कूल के शिक्षक अपनी मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण से शिक्षा को नया स्वरूप दे रहे हैं, जो सराहनीय और प्रेरणादायी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles