प्रियंका सिंह लाइव आत्महत्या का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि जब महिला ने आत्महत्या के पहले सोशल मीडिया में लाइव उपस्थित होकर अपनी मौत का जिम्मेदार जिन लोगों को माना है उन पर अब तक ना तो कोई कार्यवाही हुई है ना ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी है।समझ से परे यह है कि आखिर पुलिस प्रियंका सिंह आत्महत्या के मामले में क्या रही है।

इस संबंध में ज़ी न्यूज ने भी जांच अधिकारी सीएसपी निमितेश सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है जिन पर भी आरोप लगे हैं सभी से पूछताछ की जा रही है ।जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले में आरोप अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।फिलहाल वर्तमान में महिला के मोबाइल और उसके मृत्यु पूर्व दिए गए बयान की जांच पड़ताल की जा रही है।




