Site icon Grand Gumber News

प्रेमिका की निजी तस्वीर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक दुष्कर्म करने वाला आरोपी राहुल गुप्ता गिरफ्तार।

मल्हार में रहने वाली युवती सिलाई मशीन का काम करती थी। वह जहां काम करती थी पास में ही रहने वाले राहुल नामक युवक से उसकी मंदिर में जान पहचान हुई। जल्द ही यह जान पहचान प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। युवती के अनुसार इसी दौरान पलामू झारखंड में रहने वाला राहुल गुप्ता ने निजी पलों के दौरान युवती की कुछ अश्लील एवं निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख ली, जिसके सहारे ब्लैकमेल कर वह युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को यह डर दिखाता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानी तो उसके फोटो वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा। डर के मारे युवती उसके सामने हर बार समर्पण करती चली गई। जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो 3 जून को युवती ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में कर दी, जिसके बाद से पुलिस राहुल गुप्ता की तलाश कर रही थी, लेकिन राहुल गुप्ता भागा भागा फिर रहा था। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि राहुल गुप्ता गोवा में है। पुलिस की एक टीम गोवा में पहुंची और वहां से उसे गिरफ्तार कर मस्तूरी लेकर आई।

Exit mobile version