38.3 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा: टीकाराम केवट की हत्या के मामले में 6 गिरफ्तार

रविवार को लोगों ने चिल्हाटी में एक शव होने की सूचना दी थी। शव के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसकी मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान कसडोल निवासी टीकाराम केवट के रूप में की। पहली नजर में लग रहा था कि किसी ने पत्थर से वार कर टीकाराम की हत्या की है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच में जुटी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि टीकाराम केवट का गांव की ही लड़की गीता यादव के साथ प्रेम संबंध था। शनिवार को टीकाराम दोपहर 12:00 बजे अपने मित्र दीपक के साथ अपने बाइक से घर से निकला था। पुलिस ने जब दीपक से पूछताछ की तो पता चला कि गीता यादव के परिजनों ने टीकाराम को गीता से दूर रहने की चेतावनी दी थी। गीता यादव को टीकाराम से दूर रखने के लिए उसे गीता यादव के रिश्तेदार भागवत यादव के घर दिगोरा मूलमुला भेज दिया गया था।शनिवार को दीपक के साथ टीकाराम अपनी प्रेमिका गीता यादव से मिलने दिगोरा गया था, जहां भागवत यादव ने टीकाराम को गीता के साथ देख लिया। फिर वह दीपक को अपने साथ अपने घर ले गया। उसने गीता यादव के पिता सुखीराम यादव को फोन कर इसकी जानकारी दी और उसे भी बुला लिया। सुखीराम यादव अपने बेटे भोज राम यादव, गौरी शंकर यादव, रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा पहुंचे, जहां इन सभी ने टीकाराम के हाथ पैर बांधकर उसे चिल्हाटी के जंगल में ले गए और उसकी तब तक पिटाई की जब तक वह मर नहीं गया। इधर मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने टीकाराम का अपहरण कर उसकी पिटाई करने और रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस मामले में सुखीराम यादव ,भोजराम यादव, गौरीशंकर यादव, ललित यादव, राहुल यादव, भागवत यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।टीकाराम की दीवानगी ऐसी कि वह बार-बार की चेतावनी के मौजूद गीता से अलग नहीं रह पा रहा था और इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles