Site icon Grand Gumber News

प्रेस क्लब चुनाव में आशीर्वाद पैनल का परचम अध्यक्ष समेत 4 पदों पर जीत, विकास पैनल को 2 सीटें,,कांटे की टक्कर में सचिव और कार्यकारिणी सदस्य बने विजेता

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में इस बार आशीर्वाद पैनल ने शानदार प्रदर्शन किया। पैनल ने 6 में से 4 प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। वहीं विकास पैनल ने 2 पद अपने नाम किए।अध्यक्ष पद पर आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव ने 277 मत हासिल कर 86 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अजीत मिश्रा और असरफ मेमन को पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की।उपाध्यक्ष पद पर भी आशीर्वाद पैनल का कब्जा रहा। गोपी नाथ डे ने 263 मत पाकर दिलीप अग्रवाल और रमन किरण को हराते हुए जीत दर्ज की।कोषाध्यक्ष पद पर आशीर्वाद पैनल के लोकेश वाघमारे ने 261 मत पाकर विजय क्रांति तिवारी को मात दी।

सह-सचिव पद पर रमेश राजपूत ने 306 वोट पाकर बड़ी बढ़त से जीत हासिल की।वहीं सचिव पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस पद पर विकास पैनल के संदीप करिहार ने 232 मत पाकर आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला को 21 वोटों से पराजित किया।कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी विकास पैनल को सफलता मिली। कैलाश यादव ने 249 मत पाकर आशीर्वाद पैनल के संतोष मिश्रा को हराया। कुल मिलाकर आशीर्वाद पैनल ने जहां चार अहम पदों पर कब्जा किया, वहीं विकास पैनल ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

Exit mobile version