Site icon Grand Gumber News

प्रेस क्लब पुनर्निर्माण का विधायक सुशांत शुक्ला ने किया मुआयना, दिए अहम सुझाव

बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण कार्यों का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए अब तक हुए कार्यों की स्थिति को करीब से देखा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने विधायक को अब तक किए गए निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से जारी है और संभावना है कि यह इसी सप्ताह के भीतर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। विधायक शुक्ला ने करीब आधे घंटे तक पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की संरचना सुविधाओं और व्यवस्थाओं को ध्यानपूर्वक परखा और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने साज-सज्जा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने पुनर्निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सकारात्मक चर्चा की। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रेस क्लब के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version