Site icon Grand Gumber News

फरार आरोपियों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई गिरफ्तारी और स्थायी वारंट तामिल, कई आरोपी पकड़े गए

सरकंडा पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बीट प्रभारी और आरक्षकों द्वारा मिली सूचना पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान रेड कार्यवाही कर 4 गिरफ्तारी वारंटी और 3 स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तारी वारंटी अशोक कुमार गोड़, राजा वर्मा, नैना महानंद और सुनीता महानंद को पकड़ा गया। वहीं स्थायी वारंटी कोमल विश्वकर्मा, कामिनी कश्यप और राजा वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पेशी की तिथि पर अनुपस्थित रहना आरोपियों को भारी पड़ सकता है, आगे भी ऐसे अभियानों से फरार आरोपियों को लगातार पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version