Site icon Grand Gumber News

फरार चल रहे अपराधियों की सूचना देने वालो को बिलासपुर पुलिस देगी इनाम।

बिलासपुर लूट, हत्या के प्रयास, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपियो को पुलिस नहीं खोज पा रही है। लगातार प्रयास के बाद भी आरोपितो का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने नौ आरोपित की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। इनमें एक मामला 2018 का है। इसमें शामिल आरोपित अब तक फरार है। जिसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसपी रजनेश सिंह ने जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में शामिल फरार आरोपित का सुराग देने वालों के लिए पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह इन सभी फरार आरोपियों सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस अधीक्षक ऑफिस या संबंधित थाने में देने की बात कही है।

Exit mobile version