23.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

फर्जीवाड़ा की शिकार ग्रामीण महिलाए, लाखों का कर्ज सर पर…

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नरगोड़ा पौड़ी की सैकड़ो महिलाओ के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। जिसमें जनपद सदस्य की पत्नी रंजना मानिकपुरी पर गांव की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके द्वारा धोखाधड़ी से लोन निकलवाया और फिर वह फरार हो गई। ऐसा लगभग गांव की 400 महिलाओं के साथ किया गया। जिसमें रंजना मानिकपुरी करीब 1.5 करोड रुपए लेकर फरार हो गई। जिसके बाद लगातार बैंक वाले उन महिलाओं को पैसे वापस देने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं। यह समस्या लेकर सैकड़ो महिलाएं कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें एसपी ऑफिस भेजा गया। जहां एसपी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी समस्या का निराकरण होगा। इसके साथ ही वे थाना जाकर एफआईआर करवाये। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश देने के बाद भी सीपत थाना में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ती जा रही है। बैंक वाले आए दिन ग्रामीण महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। महिलाओं ने इंसाफ की गुहार एक बार फिर लगाई और सोमवार को बड़ी संख्या में फिर से कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने एक बार फिर से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उस महिला को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए और हमारा लोन माफ किया जाए ताकि हम गरीब इससे मुक्त हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles