
थाना सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक के माध्यम से स्वयं को तहसीलदार बताकर दोस्ती करने और बाद में फोटो व मोबाइल नंबर वायरल कर बदनाम करने वाले आरोपी आशुतोष उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बातचीत बंद करने पर पीड़िता पर दबाव बनाया और फर्जी आईडी बनाकर उसकी निजी जानकारी वायरल की।पीड़िता की रिपोर्ट के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मुलमुला जांजगीर-चांपा से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




