Site icon Grand Gumber News

फर्जी बैंक मैनेजर बनकर रिटायर्ड इंजीनियर से ठगे 3.65 लाख रुपये पेन कार्ड अपडेट के नाम पर भेजा लिंक, खाते से उड़ाए पैसे

नर्मदा नगर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर मो. मतीन खान साइबर ठगी का शिकार हो गए। खुद को बैंक मैनेजर बताकर एक जालसाज ने उन्हें पेन कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया और एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 3 लाख 65 हजार 650 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 जून 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर शर्मा बताकर फोन किया और कहा कि पेन कार्ड अपडेट करना जरूरी है। जब खान ने ओटीपी साझा नहीं किया, तो आरोपी ने बार-बार व्हाट्सएप पर लिंक भेजना शुरू कर दिया।आखिरकार जैसे ही खान ने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया और वह स्वतः फॉरवर्ड होकर खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई। उन्हें इस ठगी का अहसास तब हुआ जब बैंक से संदेश आया कि रकम ट्रांसफर हो चुकी है।सीएसपी निमितेश सिंह के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318, 46 और 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मोबाइल नंबर को ट्रैक किया जा रहा है।

Exit mobile version