Site icon Grand Gumber News

फर्जी सिम एक्टिवेशन और मोबाइल लूट के दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बलौदाबाजार में सिम फ्रॉड का आरोपी धराया, भाटापारा में मोबाइल लूटकर भागे दो युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार नगर में फर्जी आईडी से मोबाइल सिम जारी कर दूसरों को बेचने वाले आरोपी शुभम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा वर्षों से पीओएस के जरिए झूठे दस्तावेजों पर सिम बेचने का गोरखधंधा किया जा रहा था।दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

उधर भाटापारा में आस्था अस्पताल के पास मोबाइल लूट की वारदात में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी मनोज कोसले और एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों ने बाइक से पीछा कर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Exit mobile version