Site icon Grand Gumber News

फांसी से पहले महिला का वीडियो वायरल, पति और ससुर पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,राजधानी के DD नगर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

राजधानी के DD नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपने पति और ससुर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल DD नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version