Site icon Grand Gumber News

फार्महाउस से कुर्सी पंखा चुराने वाले चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे…

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में फार्महाउस से कुर्सी, सिलिंग पंखा, तखत जैसे सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में संजय उर्फ मोटू पटेल और गंगाराम उर्फ पक्का पटेल शामिल हैं, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 सिलिंग पंखा,3 कुर्सी और 2 तखत बरामद किया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।बीते 30 दिसंबर 2024 को प्रार्थी शिवकुमार राज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खुटाघाट स्थित उनके दो अलग अलग फार्महाउस से कई घरेलू और कृषि उपकरण चोरी हो गए हैं।मामले में रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम ने पतासाजी शुरू की।पहले दो आरोपियों से टुल्लू पम्प, दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर और सबमर्सिबल पम्प बरामद किया गया था। अब दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में और बरामदगी हुई है।

Exit mobile version