Site icon Grand Gumber News

फिरौती के लिए अपहरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से चाकू बरामद

पुलिस ने 17 लाख रुपये फिरौती के लिए किशन साहू के अपहरण में शामिल फरार आरोपी दीपक रात्रे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से छिपा हुआ था, जबकि उसके सहयोगियों में से आयशा बेगम पहले ही जेल भेजी जा चुकी है।पूछताछ में दीपक ने साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण करना स्वीकार किया और घटना में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस को सौंपा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक माणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version