Site icon Grand Gumber News

फिर लाल हुई रायगढ़ की सड़क – तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, कोसमनारा बाबा धाम के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोपेड सवार को मारी टक्कर

लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं ने अब प्रशासन की नींद उड़ा दी है खासतौर पर जिस तरह से रायगढ़ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है यह दर्शाता है कि यहां वाहन चालक लापरवाही से वहां चला रहे हैं जिसकी वजह से प्रतिदिन किसी परिवार में मातम का माहौल है कुछ ऐसा ही नजर सोमवार को भी देखने को मिला जब कोसमनारा बाबा धाम के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। और तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि मोपेड सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वही हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जूटमिल थाना व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही रायगढ़ में लगातार हो रहे सड़क हादसे कहीं ना कहीं प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version