Site icon Grand Gumber News

फुटबॉल खिलाड़ियों की मांग, शहर में हो सुसज्जित फुटबॉल मैदान, ग्राउंड नहीं होने से प्रशिक्षण में आती है दिक्कत, प्रतियोगिताओं में खेल रहता है सामान्य

बिलासपुर शहर में क्रिकेट हॉकी एथलेटिक्स तीरंदाजी के लिए तो मैदान उपलब्ध है लेकिन खिलाड़ियों को फुटबॉल के लिए जिले में केवल रेलवे का नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान ही उपलब्ध होता है लेकिन वहां भी व्यवस्था अच्छी नहीं होने से फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए काफी समस्या होती है ऐसे में जिस तरह से शासन के द्वारा बिलासपुर में क्रिकेट हॉकी का ग्राउंड बनाया गया है इस तरह से एक फुटबॉल का ग्राउंड भी बिलासपुर में बनाने की मांग फुटबॉल खिलाड़ियों के द्वारा की जा रही है इनका कहना है कि क्योंकि बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिलने से वह बड़े प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं मौजूदा समय में जिस तरह से लीग फुटबॉल की शुरुआत हुई है उसमें अगर खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तो वह इन प्रतियोगिताओं में पहुंच सकेंगे और उन्हें एक बेहतर माध्यम मिलेगा लेकिन ग्राउंड नहीं होने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है पिछले दिनों जिस तरह से नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर में मिनी स्टेडियम हॉकी स्टेडियम सहित अन्य निर्माण कार्य कराए गए अगर इसी तरह से फुटबॉल मैदान कभी निर्माण कराया जाए तो खिलाड़ियों को एक बेहतर सुविधा मिल सकती है ऐसा नहीं है कि शासन के पास ग्राउंड की कमी है जिला खेल परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाने के लिए पर्याप्त स्थान है यहां मौजूदा समय में नगर निगम के द्वारा फ्लड लाइट भी लगाई जा रही है ऐसे में फुटबॉल खिलाड़ी इस मैदान को फुटबॉल ग्राउंड बनाने की मांग शासन से कर रहे हैं यह संबंध में नगर निगम के आयोग अमित कुमार का मानना है कि अगर यह ग्राउंड फुटबॉल बनाने के लिए उपयुक्त होगा तो शासन के पास प्रस्ताव भेजकर इस फुटबॉल ग्राउंड बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

Exit mobile version