Site icon Grand Gumber News

फेसबुक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचारएसपी के निर्देश पर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव क्षेत्र में फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज निवासी मोहगांव, थाना सारागांव के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version