Site icon Grand Gumber News

फेस्टिव पर बिलासपुर पुलिस की सख़्त निगरानी शहर में बाइक पेट्रोलिंग दल तैनात, भीड़भाड़ इलाकों में सतत गश्त

फेस्टिव सीजन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष बाइक पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में शहरभर में पुलिस जवानों की विशेष टीमों की तैनाती की गई है।प्रत्येक सीएसपी कोतवाली, सिविल लाइन और सरकंडा के नियंत्रण में 4-4 बाइक पेट्रोलिंग दल रहेंगे। हर दल में 8 जवान और अतिरिक्त निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

इन टीमों की जिम्मेदारी अपराध रोकथाम, छेड़छाड़, लूटपाट, मारपीट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण रखने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने की होगी।एसएसपी ने निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले बाजार, दुकानों, मेला स्थलों और विवादित क्षेत्रों में सतत गश्त की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जांच और ट्रैफिक पर भी खास नजर रखी जाए।इस व्यवस्था में एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित कई निरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो लगातार फील्ड में सक्रिय रहेंगे।

Exit mobile version