Site icon Grand Gumber News

फ्रेंडशिप डे पर रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स का विशेष फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स द्वारा विशेष फेलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब की सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, मित्रता, सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन भारती सालूँके ने की।

इस दौरान रोटेरियन रिमपी होरा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मंजीत सैनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की मेजबानी रोटेरियन अंजू अग्रवाल, रोटेरियन रश्मि भटेरिया और रोटेरियन रानू मित्तल ने की। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम हंसी-खुशी और आपसी मेल-मिलाप के माहौल में संपन्न हुआ।

फेलोशिप कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और आपसी संवाद के माध्यम से रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर प्राप्त किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालूँके ने कहा कि रोटरी क्वीन्स परिवार की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और आपसी सहयोग है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और सामाजिक सेवा के कार्यों को अधिक उत्साह और समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाजहित में बेहतर कार्य करते हुए क्लब को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में रोटेरियन मनीषा जायसवाल, शिल्पी चौधरी, संगीता चोपड़ा, संगीता सिंह, अलका अग्रवाल, रिंकी गांधी, अमिता गोयल, ऐश्वर्या जायसवाल, एकता बिरवानी, स्वाति श्रीवास्तव, श्रद्धा दुबे, भारती यादव, भारती अग्रवाल, मीनू उबेजा, अंकिता जायसवाल, गायत्री गुप्ता और सिम्मी बाली सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

Exit mobile version