39.2 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

बंद के आह्वान के बावजूद तखतपुर का बाजार रहा पूरी तरह खुला, व्यापारियों ने आपसी सहमति से लिया बाजार खोलने का फैसला

प्रदेश में कथित धर्मांतरण को लेकर ईशान मिशनरी संगठन के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा 24 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया था। यह आह्वान बीते एक–दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा था। हालांकि इस बंद का असर तखतपुर में देखने को नहीं मिला। बुधवार को तखतपुर का मुख्य बाजार पूरी तरह खुला रहा और रोज़मर्रा की गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहीं।सुबह से ही किराना, कपड़ा, मेडिकल, सब्जी सहित सभी प्रमुख दुकानें खुली रहीं। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह बनी रही।

कहीं भी बंद या जबरन दुकानें बंद कराने जैसी स्थिति नहीं दिखी, जिससे साफ है कि स्थानीय व्यापारियों ने बंद का समर्थन नहीं किया।इस संदर्भ में तखतपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों ने आपसी सहमति से बाजार खुला रखने का निर्णय लिया था। उनका कहना है कि व्यापारियों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। साथ ही उन्होंने कहा कि तखतपुर क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।कुल मिलाकर, प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद तखतपुर में इसका कोई खास असर नहीं दिखा और बाजार गुलज़ार रहा। तखतपुर से विनय करिहार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles