Site icon Grand Gumber News

बंद पड़े अस्पताल के समानों को चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार…अस्पताल से टीवी,एसी का वायर,नल टोटी, दरवाजे का कुंडा को किया था चोरी

बिलासपुर । प्रार्थिया कंचना ऊके द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की अंबेडकर मार्ग में वैल्यू अस्पताल है जो की विगत कई सालों से बंद पड़ा है, अस्पताल की संचालक डॉक्टर शिखा मित्रा वर्तमान में पंजाब में रहती है, बंद पड़े अस्पताल का देखरेख पड़ोसी श्रीमती कंचना ऊके करती हैं उक्त बंद पड़े अस्पताल पर विगत 02 माह से आरोपी धीरेंद्र झरिया पिता पवन झरिया उम्र 23 साल निवासी बंधवा पारा सतबहनिया मंदिर के पास रात्रि में चोरी करते आ रहा है आरोपी की कब्जे से एक सैमसंग टीवी 32 इंच अस्पताल में लगा नल टोटी एसी का वायर एवं दरवाजे में लगा कुंडा सिटकनी जुमला करीब ₹50000 का सामग्री वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी धीरेंद्र झरिया पिता पवन झरिया उमर 23 साल निवासी निवासी सतबहिनिया मंदिर बंधवा पारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक अजहरुद्दीन, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, आरक्षक देवेंद्र दुबे राजेश नारंग अविनाश कश्यप राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version