Site icon Grand Gumber News

बंधवापारा में आयोजित पार्टी में शरीफ होने बाहर से पहुंची महिला को खाने में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप, थाना सरकंडा में एफआईआर दर्ज।

थाना सरकंडा अंतर्गत बंधवापारा में आयोजित पार्टी में शरीफ होने बाहर से पहुंची महिला को खाने में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सरकंडा पुलिस ने तत्काल एक बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा बलात्कारी फरार बताया जा रहा है। जिसकी सर गर्मी से तलाश की जा रही है।

थाना सरकंडा अंतर्गत बंधवा पारा क्षेत्र में आरोपी सुनील श्रीवास्तव के घर एक पार्टी का आयोजन था। जिसमें आरोपी सीताराम मीणा भी शामिल हुआ था। इसी पार्टी में सुनील श्रीवास्तव और सीताराम मीणा के साथ रायपुर में काम करने वाली पीड़ित महिला, उसके पति और बच्चे भी सम्मिलित हुए थे। पार्टी के दौरान ही आरोपी सुनील श्रीवास्तव और सीताराम मीणा ने महिला के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद महिला अपने कमरे में जाकर सो गई और दूसरे दिन उसकी नींद खुली तो उसने खुद को दूसरे कमरे में पाया। इस दौरान उसे एहसास हुआ कि उसके साथ नशे की हालत में सुनील श्रीवास्तव और सीताराम मीणा ने मिलकर बारी बारी गैंग रेप किया है पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाना सरकंडा में आकर दर्ज कराई।

एफआईआर के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में संलिप्त बलात्कारी सुनील श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले का दूसरा बलात्कारी सीताराम मीणा फरार है। जिसकी सरकंडा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version