Site icon Grand Gumber News

बकाया बिजली बिलों पर विभाग सख्त,टॉप 10 बकायादारों का लिस्ट जारीजल्द भुगतान नहीं किया तो कटेगा बिजली कनेक्शन

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना है।बिलासपुर जिले में 1 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू श्रेणी के शासकीय व गैर-शासकीय कुल 1306 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी है, जिन्हें पूर्व में भुगतान के लिए सूचना दी जा चुकी है।बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले काटे जाएंगे, जबकि पहले से कटे कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।विभाग ने यह भी कहा कि छोटे या बड़े सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से कार्रवाई होगी।बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शीघ्र बकाया बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

Exit mobile version