38.3 C
Bilāspur
Monday, March 16, 2026
spot_img

बचे हुए धान की नीलामी में राइस मिलर्स लें हिस्सा कलेक्टर संजय अग्रवाल 13 मई को होगा नीलामी का दूसरा चरण, स्टैकों के जल्द उठाव के दिए निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की नीलामी के बाद जिले में लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में शेष हैं, जिनका दूसरा चरण 13 मई को आयोजित होगा।राज्य शासन द्वारा निर्धारित विक्रय दर के अनुसार, मोटा धान पुराने बारदाना में 1900 रुपए और नए बारदाना में 1950 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

पतला धान पुराने बोरे में 2050 रुपए और नए बोरे में 2100 रुपए निर्धारित है। कलेक्टर ने राइस मिलर्स से कहा कि वे प्राइस मैचिंग करते हुए शेष स्टैकों का उठाव सुनिश्चित करें और आवंटित स्टैकों को 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उठा लें।बैठक में हमाल की कमी सहित अन्य समस्याएं भी सामने आईं, जिनके समाधान के लिए डीएमओ को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन से समन्वय कर समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में खाद्य नियंत्रक, डीएमओ, नान प्रबंधक, फूड इंस्पेक्टर और राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles