
शैक्षणिक कल से ही विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति के साथ सामाजिक सद्भाव उत्पन्न करने के दृष्टिकोण से स्कूल स्तर पर उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाता है इसी कड़ी में शनिवार को स्वामी आत्मानंद लालबहादुर शास्त्री बिलासपुर में रिटायर्ड सैनिकों की उपस्थिति में ऑपरेशन रक्षासूत्र के तहत छात्र छात्राओं के हाथ से निर्मित लगभग लगभग 800 रक्षा सूत्र रिटायर्ड सैनिक को सौंपे गए साथ में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को संबोधन करते हुए देश हित में कार्य करने को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य बी के चौकसे के द्वारा समस्त रिटायर्ड सैनिकों को सम्मानित किया गया। देश के वीर जवान सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं ऐसे में रक्षाबंधन का यह त्यौहार उनके लिए ही खास बनाने की कोशिश होती है स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा जिस तरह से रक्षा सूत्र बनाकर देश की वीर जवानों को समर्पित किया गया है वह निश्चित तौर पर उनके लिए बेहद भावुक क्षण माना जा सकता है स्कूलों में इस तरह के आयोजन बच्चों को भी देशभक्त के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण होते हैं।




