Site icon Grand Gumber News

बच्चों से काम नहीं, शिक्षा का अधिकार दें ,शिक्षकों की लापरवाही, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़…

सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिरौनी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे स्कूली बच्चे स्कूल परिसर में पानी ढोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीडियो में बच्चों ने स्वयं स्वीकार किया है कि यह काम उन्हें स्कूल के शिक्षकों – जायसवाल और कश्यप – द्वारा करवाया गया है। आरोप है कि शिक्षक बच्चों से पढ़ाई के समय पानी भरवाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय व्यवहार पर आक्रोश जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय बच्चों से काम ले रहे हैं, जो न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन भी है। पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई की आवश्यकता है।

Exit mobile version