27.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

बजरंग दल द्वारा अयोध्या जैसे माहौल में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन, 5100 दीयों से जगमगाया सिरगिट्टी

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा एक दिन बाद न होकर दिवाली के तीसरे दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित सेकंड इंनिन्गंस मैदान में मानो अयोध्या जैसा ही नजारा रहा। जहां आतिशबाजियों के बीच जलते मिट्टी के दिए से मैदान जगमगा उठा। रंग बिरंगी लाइट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री राम के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की मंगल आरती उतारी गई। जिसमें क्षेत्र की महिला एवं युवतीयो ने भी भाग लिया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा यह भव्य आयोजन कराया गया। जिसमें 5 हजार एक सौ जलते दीये से मथुरा जल्द ही लिख कर साथ ही कृष्ण एवं मयूर पंख शंख का आकार बनाकर आस्था की अलख जगाई गयी । नीचे से देखने पर सिर्फ दिया दिखने वाले चित्र ऊपर से इस कदर दिखने लगे कि लोग उसे अपनी आंखों में बसा लिए। भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर धारण करने वाली जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं को हर्षित कर दिया। कार्यक्रम में भगवान को छप्पन भोग लगाते हुए प्रसाद फल चढ़कर पूजा अर्चना की गई। इस दिन गोवर्धन पूजा करने और गायों को गुड़ चना खिलाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। इस त्यौहार को अन्नकूट भी कहा जाता है।

हजारों की संख्या में सिरगिट्टी वासियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगो ने भगवान की आरती कर गोवर्धन पूजा का आनंद उठाया।इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में रामकुमार यादव और अमित यादव शामिल हुए |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles