Site icon Grand Gumber News

बरछा तालाब में जेसीबी से मिट्टी का अवैध उत्खननप्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मांगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक से बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत चिचिरदा के बरछा तालाब में दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध उत्खनन जारी है। तालाब की मेड तोड़कर खुलेआम खनन कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।बरछा तालाब न केवल ग्रामीणों की सिंचाई का मुख्य जरिया है बल्कि क्षेत्र के जलस्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लेकिन कुछ दिनों से इस तालाब की मेड को तोड़कर जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सारा काम प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से हो रहा है और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह अवैध खुदाई नहीं रोकी गई तो आने वाले समय में तालाब बर्बाद हो जाएगा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि जलस्रोत को बचाया जा सके।फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों की अपील है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं ताकि इस जीवनदायिनी तालाब को बचाया जा सके और क्षेत्र में जल संकट न उत्पन्न हो।

Exit mobile version