Site icon Grand Gumber News

बर्तन और सिलेंडर चोरी का खुलासा, सरकंडा पुलिस ने पकड़ा एक शातिर चोर 25 हजार के मशरूका के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई बर्तन और गैस सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये की कीमत के चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।मामला अरविंद नगर निवासी आलोक शर्मा की शिकायत पर सामने आया, जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मार्च की रात उनके घर भागवत कथा के आयोजन के दौरान इस्तेमाल होने वाले बर्तन और तीन गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे। प्रार्थी को सूचना मिली कि बंगालीपारा निवासी ओमप्रकाश गोरकुन्डे इन सिलेंडरों को बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने अपने फरार साथी अनिकेत तिवारी के साथ मिलकर चोरी की बात कबूली और चोरी गया सारा सामान भी बरामद करा दिया। आरोपी को 13 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version