Site icon Grand Gumber News

बलात्कार के आरोपी सन्नी उर्फ बबुआ अहिरवार गिरफ्तार

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी गायब हो गई । परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने पड़ताल करते हुए 19 नवंबर को नाबालिग किशोरी को तो बरामद किया था, जिसने बताया कि लिंगियाडीह अहिरवार मोहल्ला में रहने वाला 19 वर्षीय सन्नी उर्फ बबुआ अहिरवार उसे अपने साथ अपहरण कर ले गया था, जहां उसने किशोरी का बलात्कार किया । इस मामले के दर्ज होने के बाद से ही सन्नी उर्फ बबुआ अहिरवार फरार था। इधर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सन्नी अपोलो चौक में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर फरार बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version