Site icon Grand Gumber News

बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार, इस घटना से आहत तीन महिलाओं ने किया जहर सेवन।

मंगला में रहने वाले किशन पटेल का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था। कहते हैं शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। इधर 3 महीने पहले उसकी किसी दूसरी युवती से शादी हो गई। पत्नी ने प्रेमिका से न मिलने का फरमान जारी कर दिया, जिससे दुखी होकर प्रेमिका ने जहर सेवन कर लिया। इलाज के बाद वह कुछ ठीक हुई तो उसने अपने ही प्रेमी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया।

पुलिस ने किशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया तो इस दुख में उसकी पत्नी जहर खाकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। उसके बिगड़ते हालत को देखकर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती किया जहां वह खतरे से बाहर है। इधर इन घटनाओं के चलते हो रही सामाजिक बदनामी से डरकर प्रेमिका की मां ने भी जहर का सेवन कर लिया। वहीं दूसरी तरफ आरोपी किशन पटेल का कहना है कि वह आरोप लगाने वाली युवती को जानता तक नहीं। युवती उस पर मोहित हो गई है, इसलिए मिथ्या आरोप लगा रही है। खैर, फिलहाल बलात्कार के आरोप में पुलिस में किशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version