Site icon Grand Gumber News

बलेनो कार ने मारी ठोकर, युवक घायल,, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

तोरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन महमंद के सामने सोमवार को एक बलेनो कार ने तेज रफ्तार में ठोकर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो पास ही लगे बाजार के सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घायल व्यक्ति की पहचान डूमरपारा निवासी गोपीचंद के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलेनो कार चला रहा व्यक्ति एक पुलिसकर्मी था, जो लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर लगते ही गोपीचंद उछलकर सड़क पर जा गिरा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया।घटना बाजार के सामने हुई, जहां हमेशा भारी भीड़ होती है। इसके बावजूद कार चालक ने नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाया। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून के रक्षक ही नियम तोड़ेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल घायल गोपीचंद का इलाज जारी है और घटना की जांच की मांग भी उठ रही है।

Exit mobile version