Site icon Grand Gumber News

बलौदाबाजार‑भाटापारा जिले में होली को लेकर पुलिस अलर्टव्यापक तैयारी परेड, शांति बैठकें और कार्रवाई से कानून व्यवस्था सख्त

जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। थाना लवन में गुंडा और निगरानी बदमाशों की परेड लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी गई, वहीं थाना पलारी पुलिस ने समाधान सेल की सूचना पर जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।इसी कड़ी में थाना गिधपुरी, सिमगा और करहीबाजार चौकी में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। बैठकों में त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने और अफवाहों से दूर रहने पर जोर दिया गया।प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version