Site icon Grand Gumber News

बलौदाबाजार आगजनी-तोड़फोड़ मामले में दो और गिरफ्तार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी हिरासत में

बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के मामले में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा उर्फ मंडल को रायपुर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली में बलौदाबाजार आगजनी एवं तोड़फोड़ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की भूमिका अन्य दर्ज प्रकरणों में भी रही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही बलौदाबाजार आगजनी एवं तोड़फोड़ मामले में अब तक कुल 198 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version