Site icon Grand Gumber News

बलौदाबाजार पुलिस ने बनाई SWAT टीम,आकस्मिक हालात व कानून व्यवस्था संभालने हेतु जवानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण…

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए SWAT टीम का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में इस टीम को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।जिसके बाद पुलिस लाइन बलौदाबाजार में SWAT टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न थाना-चौकियों से चयनित पुलिसकर्मियों को इस टीम में शामिल कर प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आकस्मिक व संवेदनशील हालात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपाय बताए गए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में SWAT टीम को हैंड स्टन ग्रेनेड, डाई मार्कर और शॉर्ट रेंज सेल के प्रयोग की जानकारी देकर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Exit mobile version