Site icon Grand Gumber News

बलौदाबाजार पुलिस ने सरपंच सम्मेलन आयोजित कर अवैध गतिविधियों पर लगाम और शांति व्यवस्था पर दिया जोर,सम्मेलन में 14 आदर्श ग्राम पंचायत सरपंचों का हुआ सम्मान, भविष्य में समाधान शिविर लगाएगी पुलिस

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने पुलिस कम्युनिटी हॉल में सरपंच सम्मेलन आयोजित कर ग्रामों में शांति व्यवस्था, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और यातायात व साइबर जागरूकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 70 ग्राम सरपंच इस सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए अपराधों, सड़क हादसों और अवैध गतिविधियों की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि पुलिस और सरपंच ग्राम सुरक्षा के दो पहरू हैं, जिनका आपसी सामंजस्य शांति व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।श

उन्होंने सरपंचों से अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में 14 आदर्श ग्राम पंचायत सरपंचों को सम्मानित भी किया गया।पुलिस ने बताया कि भविष्य में समाधान शिविर लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। सम्मेलन में उपस्थित सरपंचों ने पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया और ग्राम में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही।

Exit mobile version