Site icon Grand Gumber News

बलौदा बाजार हिंसा: पुलिस ने फरार आरोपी भरत टंडन को किया गिरफ्तार, कुल 185 आरोपी पकड़े गए

बलौदा बाजार हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी भरत टंडन को गिरफ्तार किया है। इसे मिलाकर अब तक कुल 185 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। 10 अक्टूबर को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पूरे शहर में आग लगा दी थी। इस दौरान कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद से आरोपियों की धड़पकड़ जारी है, जिसमें कई कांग्रेसी भी शामिल है। इसे लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है तो वहीं लगातार मामले के आरोपी पकड़े जा रहे हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी भरत टंडन को पकड़ा है जो अमलेश्वर दुर्ग रहने वाला है।

Exit mobile version