Site icon Grand Gumber News

बलौदा बाजार: 8 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

जिला बलौदा बाजार भाटापारा में 8 प्रधान आरक्षक प्रमोट होकर सहायक उप निरीक्षक बने हैं । जिनमे प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी पूरनलाल जाफरे अग्नि प्रधान राजेंद्र त्रिपाठी रमेश मिश्रा शत्रुघ्न ध्रुव परमानंद गिलहरे एवं कुलमनी बारीक शामिल है।

पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर और कैप पहनकर उन्हें सहायक उप निरीक्षक बनने की बधाई दी गई।

वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र जोगी पुलिस चौकी सोनाखान पूरनलाल जाफ़रे और राजेंद्र कुमार त्रिपाठी यातायात शाखा भाटापारा अग्नि कुमार प्रधान थाना कसडोल रमेश कुमार मिश्रा पुलिस सहायता केंद्र निपानिया शत्रुघ्न ध्रुव भाटापारा ग्रामीण परमानंद गिलहरे रक्षित केंद्र और कुलमनी बारीक भाटापारा शहर में पदस्थ है। इस मौके पर पुलिस परिवार भी उपस्थिति रहा।

Exit mobile version