
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर अंचल तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कांकेर जिले के पखांजूर में 284 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया और बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नए शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सड़क, गौरवपथ, सीसी रोड, फायर ब्रिगेड सेवा, अस्पताल में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर सहित कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, धान खरीदी और आदिवासी क्षेत्रों की योजनाओं से प्रदेश में विकास को गति मिली है।




