
जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बढ़ईगुड़ा घाटलोहंगा स्थित टोल प्लाजा में किया गया, जो हाल ही में नियम विरुद्ध रूप से निर्माणाधीन है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि CG17 जगदलपुर की पंजीयन की समस्त गाड़ियों से टोल टैक्स को पूर्णतः निःशुल्क किया जाए।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बस्तर संभाग के लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, और आम नागरिक शामिल हुए। उनका कहना था कि इस टोल प्लाजा का निर्माण बगैर जनहित और नियमानुसार प्रक्रिया के किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन के लिए यह एक कड़ा संदेश था कि जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




