Site icon Grand Gumber News

बहतराई में दो दिवसीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न,थाईलैंड और भूटान टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए खिलाड़ी

बहतराई इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर ताइक्वांडो जैसे आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के खेल में अपनी निपुणता का परिचय दिया।आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो आगामी दिनों में थाईलैंड और भूटान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी कोच और स्टाफ सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि भी पैदा करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन का संकल्प लिया।

Exit mobile version