Site icon Grand Gumber News

बांग्लादेशी युवक ने नाबालिग को अगवा कर शहर में छिपाया, महीनों तक भनक तक नहीं लगी…

बिलासपुर पुलिस को नागपुर की सामाजिक संस्था फ्रीडम फर्म से सूचना मिली कि हृदोय कुमार शर्मा नामक एक बांग्लादेशी युवक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन भारत लाया और बिलासपुर के देवरी खुर्द इलाके में छिपाकर रखा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नाबालिग को सुरक्षित रिहा कर लिया गया। पता चला कि दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। आरोपी का दावा है कि उसने नाबालिग किशोरी के साथ विवाह किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नाबालिग लड़की लगातार बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क में थी, फिर भी पुलिस और साइबर यूनिट को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब नागपुर की एक सामाजिक संस्था ने यह सूचना दी तो पूरा मामला उजागर हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक बांग्लादेश के जशोर जिले का रहने वाला है और उसने नाबालिग लड़की से जबरन विवाह किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकाने वाली बात है किविदेशी नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में रह रहा था और एक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया था,फिर भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी।

Exit mobile version