Site icon Grand Gumber News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर शनिवार को कल्याण समिति हेमू नगर लेडिस क्लब द्वारा शाम को निकाला कैंडल मार्च

बांग्लादेश में तख्तापलट के नाम पर बंगाली हिंदुओं पर अत्याचार और कोलकाता आरजी कर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या एवं बलात्कार और फिर राज्य सरकार द्वारा दोषियों को संरक्षण दिए जाने से पूरा बंगाली समाज आक्रोशित है। लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कल्याण समिति हेमू नगर लेडिस क्लब द्वारा शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। हेमूनगर दुर्गा पंडाल में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं हाथों में कैंडल और विरोध की तख्तियां लेकर हेमू नगर चौक से पुराना पावर हाउस होते हुए वापस दुर्गा पंडाल पहुंची। कैंडल जुलूस में शामिल मातृ शक्तियों ने बंगाल में हो रहे हैं अन्याय का प्रतिरोध करते हुए न्याय की गुहार लगाई और सरकार से मांग की कि दोषियों को अविलंब फांसी दी जाए।

Exit mobile version