Site icon Grand Gumber News

बांदे से जगदलपुर जा रही बस पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत नाजुक,लगातार बस्तर क्षेत्र में बड़ी रही सड़क दुर्घटनाएं,

बांदे से जगदलपुर की ओर जा रही एक यात्री बस बुधवार को रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कुल 32 यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से 8 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद पहुंचाई और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है, जहां गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version