Site icon Grand Gumber News

बांध टूटने से गणेशपुर गांव हुआ जल मग्न, एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दरचुरा के बांध के तट टूटने से गणेशपुर गाव जल मग्न हो गया। एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को बाहर निकाला बाहर। जिस बारिश का इंताजर किसानों को था, वही बारिश दो दिनों में उनके लिए आफत बन कर सामने आई है। सिमगा ब्लाक के दरचुरा में स्थित बांध, जो आस पास के सिंचाई का साधन है।

अत्यधिक बारिश के चलते उसका तट टूट गया और उसका पानी आफत बनकर गणेशपुर गाव में जा घुसा। गांव वाले सम्हल पाते इससे पहले ही 50 घर जलमग्न हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने इनका रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने भी मौके का निरीक्षण कर प्रभावितों को सहायता करने अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Exit mobile version