Site icon Grand Gumber News

बाइकर्स गैंग ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास स्थित एक होटल से उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस सीसीटीवी और संदेहियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत फिर कुछ बाइकर्स गैंग ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास स्थित एक होटल से उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में दूसरे दिन चोरी का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत महेश पंजवानी कश्यप कालोनी निवासी का वाल्मिकी चौक स्थित शनिचरी बाजार में महेश किराना के नाम से दुकान है। दुकान मालिक रोज कि तरह शुक्रवार को भी रात करीब 11 बजे अपनी दुकान को बंद कर रहे थे। दुकान से बाहर निकल कर हिसाब किताब का लेखा जोखा और बिक्री की रकम बीस हजार के लगभग रकम को एक बैग में रखकर दुकान के बाहर बैग रख दुकान का शटर गिराने में लगे थे। इसी बीच दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर आए है और मौका देखकर दुकान के बाहर रखे बैग में हाथ मारकर फरार हो गए। दुकान मालिक जब तक समझ पाते तब तक बैग को पार करने वाले बाइकर्स गैंग नजरों से काफी दूर चले गए।जिसके बाद दुकान मालिक ने थाना पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को इससे अवगत कराया। लेकिन वही पुलिस इस ममाले में शिकायत लेकर प्रार्थी को चलता कर अगले दिन आने को कहा। जिसके बाद शनिवार की सुबह दुकानदार के शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बिलासपुर पुलिस शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रोजाना वाहन चेकिंग के साथ-साथ नाइट पैदल गस्त भी कर रही है। बावजूद इसके शहर में चोरी और उठाई गिरी के वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस तरह से थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत वाल्मीकि चौक से उठाई गिरी की घटना को बाइकर्स गैंग ने अंजाम दिया है। उससे पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और संदेहियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version