Site icon Grand Gumber News

बाइस अगस्त को कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, की जा रही तैयारी,जिला मुख्यालय में सौंपा गया ज्ञापन, कर्मचारियों से की गई अपील…

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर आगामी बाइस अगस्त को प्रदेश में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा।जिसके तहत संघ के द्वारा बिलासपुर जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को इस हड़ताल को लेकर अवगत कराया गया। बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे इस दिन पूर्ण रूप से कलम बंद हड़ताल किया जाएगा ताकि सरकार तक कर्मचारियों की मांग पहुंचे। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सभी शासकीय कार्यालयों में सूचना देते हुए हड़ताल में शामिल होने का आश्वासन मांगा।

Exit mobile version