Site icon Grand Gumber News

बाढ़ में बही किताबें, मुख्यमंत्री ने दिया सहारा,दंतेवाड़ा की पूनम पटेल को मिली नई पुस्तकें और टेबलेट, तैयारी अब निर्बाध जारी…

बिलासपुर :- बाढ़ में घर और पढ़ाई का सामान खो चुकी दंतेवाड़ा की यूपीएससी अभ्यर्थी पूनम पटेल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुस्तकें और नया टेबलेट उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने पूनम से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और आश्वासन दिया कि उनकी तैयारी में कोई बाधा नहीं आएगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थिति सामान्य होने तक राहत व स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहें और प्रभावितों को हरसंभव मदद मिले।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया आबंटित किया है। इससे खरीफ फसलों के लिए समय पर खाद उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को खाद, बीज और सिंचाई की सुविधाएं समय पर दी जाएंगी ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

Exit mobile version